इस ई-पत्रिका में प्रकाशनार्थ अपने लेख कृपया sampadak.epatrika@gmail.com पर भेजें. यदि संभव हो तो लेख यूनिकोड फांट में ही भेजने का कष्ट करें.

शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

प्रमुख मुख्‍य परिचालन प्रबन्‍धक द्वारा क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान/गाजीपुर में नये बास्‍केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन

क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान/गाजीपुर में प्रशिक्षणार्थियों के उपयोग हेतु  नये बास्केट वॉल  कोर्ट का निर्माण कराया गया है, जिसका उद़्घाटन प्रमुख मुख्‍य परिचालन प्रबन्‍धक पूर्वोत्‍तर रेलवे गोरखपुर द्वारा किया गया।

प्रशिक्षणार्थियों हेतु पहले से उपलब्ध जिम,  टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन कोर्ट को अच्छे प्रकार से रख-रखाव किया गया है, जिसका प्रयोग कर प्रशिक्षणार्थी उत्तम स्वास्थ लाभ ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षणार्थियों के प्रयोग हेतु 7-8 नई साइकिलें खरीदी गयी है। इन कार्यों से प्रभावित होकर रू0 20000/- का सामूहिक पुरस्कार घोषित किया गया।