इस ई-पत्रिका में प्रकाशनार्थ अपने लेख कृपया sampadak.epatrika@gmail.com पर भेजें. यदि संभव हो तो लेख यूनिकोड फांट में ही भेजने का कष्ट करें.

मंगलवार, 9 जुलाई 2019

हाॅॅॅट एक्‍सल कारण एवंं निवारण

                    हाॅॅॅट एक्‍सल  - कारण एवंं निवारण

                                                                                

                                                                                                   भानु प्रकाश  नारायण
                                                                                                 मुख्‍य यातायात‍  निरीक्षक

                   जब गाड़ी के पहिया के घूमने के क्रम में एक्सल बाक्स में लगे बेयरिंग में आई किसी खराबी के कारण गड़बड़ी उत्पन्न होती है तो बेेयरिंग से बहुत ज्यादा ताप उत्पन्न होती है। इसे हॉट एक्सल या गरम धुरा कहा जाता है।

हॉट एक्सल के लक्षण-
प्लेन बेयरिंग वाले वाहन-
(क) गर्म होना एवं जलना,
(ख) जले हुए तेल की गंध आना,
(ग) सीटी जैसी आवाज आना।
रोलर बेयरिंग वाले वाहन-
(क) हॉट एक्सल बॉक्स के चारो ओर ग्रीज का छींटा,
(ख) ग्रीज के जलने का गंध,
(ग) एक्सल बाक्स के उपर के ढक्कन का रंग बदलना,
(घ) गर्म एक्सल बॉक्स के उपरी कॉवर के कारण लाल अंगार जैसा दिखना, 
(च) धातुई आवाज,
(छ) ह्नील स्कीडींग,
(ज) उपर के ढक्कन का चटकना,
(झ) एक्सल बॉक्स के उपर के कवर का पेंट उखरना।
हॉट एक्सल होने के कारण-
(क) ल्यूबरीकेंट खुलना,
(ख) खराब वेस्ट पैंकिंग,
(ग) खराब प्लेन वेयरिंग,
(घ) लूज पैकिंग,
(च) खराब सीलिंग,
(छ) रफ शंटिंग के कारण प्लेन वेयरिंग खिसकना,
(ज) ओवर लोडिंग के कारण।
(झ) खराब देखभाल के कारण
हॉट एक्सल  के दुष्परिणाम-
(क) ट्रेन में आग लगने की संभावना बढ़ जाती है,
(ख) हॉट एक्सल से घर्षण वल बढ़ जाता है, जिससे लोकोमोटिव को आवश्यकता से अधिक कर्षण बल की आवश्यकता पड़ती है, जिसके कारण उर्जा की बर्बादी होती है।
(ग) गरम घुरा होने पर निवारक उपाय के तहत प्रभाावित कोच/वैगन को इन-रुट में काटना पडता है, जिससे रख रखाव लागत बढ़ जाती है।
(घ) गाड़ियों के समय पालन पर प्रभाव पड़ता है।
(च) घुऑ एवं आग की लपटे देखकर यात्रियों में ंभगदड़ मच जाती है।
गाड़ी कार्य करने के दौरान हॉट एक्सल को भापना-
(क) गाड़ी के हॉट एक्सल पता लगाने हेतु गोलाई में झांककर पूरे लोड को देखना चाहिए।
(ख) स्टेशन स्टाफ,गेटमैन ,ट्रैकमैन,रोलिंग इन देखने वाले स्टाफ,गार्ड तथा विपरीत दिशा से आती हुई गाड़ी के लोको पायलट दल द्वारा ऑलराइट सिगनल के उचित आदान-प्रदान को सुनिश्चित करें।
(ग) जब गाड़ी खड़ी हो तांे कम से कम लोको के एक्सल बाक्स को छुकर देखे ,असहनीय गर्म  रहने पर इसकी सूचना नियंत्रक क़क्ष को दें।
लोको पायलट एवं गार्ड की भूमिका-
(क) लोको पायलट को जब कभी गार्ड या स्टेशन स्टाफ द्वारा हॉट एक्सल की सूचना मिले तो तत्काल गाड़ी को रोक देना चाहिए तथा इसकी सूचना स्टेशन तथा खंड नियंत्रक को देनी चाहिए।
(ख) तत्पश्चात् लोको पायलट जॉच करेगा तथा आगे की कार्रवाई के लिए निर्णय लेगा।
(ग) वह अपनी गाड़ी को प्रतिबंधित गति से सावधानीपूर्वक अगले ब्लॉक स्टेशन तक ले जायेगा या वहॉ तक ले जायेगा जहॉ उसे अलग किया जा सके।
(घ) कॉटो के ऊपर वह पैदल गति से पार करेगा।
गेटमैन,पेट्रोलमैन की भूमिका-
(क) वह जब गरम धुरा देखताहैं,या उसे पता चलताहै, वह खतरा सिगनल अपनी छाती के ऊचाई में बायें से दायें दिखायेगा तथा तब तक दिखायेगा ,जब तक की गाड़ी आकर खड़ी नहीं हो जाती।
(ख) यह केवल एक परिस्थिति है, जब गाड़ी के लोको पायलट खतरा सिगनल दिखायेगा।
(ग) अगर गार्ड बाहर नहीं देख रहा होता है तो उसके ब्रेकयान पर पत्थर मारकर या सीटी बजाकर उसका ध्यान आकर्षित करना चाहिए।
स्टेशन मास्टर/स्टाफ की भूमिका-
(क) जैस ही हॉट एक्सल की सूचना मिलती है,अन्तिम रोक सिगनल पुटबैक करेेगा।
(ख) अपने छाती के बराबर खतरा सिगनल बायें से दायें दिखायेगा तथा गाड़ी रोकेगा।
(ग) अगर स्टेशन कर्मचारी गाड़ी रोकने में सफल नहीं हो पाता है तोे आगे के खंड के इंजीनियरिंग गेटमैन ,स्टेशन मास्टर तथा कन्ट्रोलर को बतायेगा।
(घ) अगले स्टेशन पर उस गाड़ी को मेमो भेजकर पायलट कर लिया जायेगा।
(च) जब हॉट एक्सल का वाहन कनवेन्शनल बेयरिंग का होता उसे आउटर मोस्ट फेसिंग प्वाइंट पर रोक कर लूप लाइन में लिया जा सकता है।
(छ) जो स्टेशन गाड़ी परीक्षण स्टेशन नही ंहै,वहॉ स्टेशन मास्टर लोको पायलट से सम्पर्क कर आगे का निर्णय लेगा।
(ज) स्टेशन मास्टर लगातार नियंत्रक से सम्पर्क बनाये रखेगा।
(झ) दोहरी लाइन खण्ड पर बगल के लाइन से जाने वाले गाड़ी के लिए सर्तकता आदेश जारी किया जायेगा।
 सेक्शनल कन्ट्रोलर  की भूमिका-
(क) पहली उपलब्घ स्टेशन पर गाड़ी को खड़ी करवायेगा।
(ख) विद्युतिकृत खंडो पर ट्रैक्शन पावर नियंत्रक को स्वीच ऑफ करने के लिए प्राइवेट नं0 के आदान-प्रदान के साथकरेगा तथा सभी नियंत्रण अधिकारियों को इसकी सूचना देगा।
(ग) सेक्शनल कन्ट्रोलर यहसुनिश्चित करेगा कि गाड़ी प्रभावित खण्ड में दूसरी दिशा से गाड़ी प्रवेश नहीं करे।
(घ)हॉट एक्शल मरम्मत होने के बाद टी.पी.सी को खण्ड नियंत्रक प्राइवेट नं0 के आदान-प्रदान के साथ पुनः स्वीच ऑन करने को कहेगा।
                          वैसे स्टेशन जहॉ सिगनल केन्द्रीय नियंत्रण द्वारा संचालित होता है ,वहॉ स्टेशन मास्टर सिगनल पुटबैक करेगा। स्टेशन मास्टर स्लाइड के सिगनलनॉब को घुमायेगा तथा गाड़ी को वहीं खड़ी करेगा।
जब गाड़ी पास हो जाने के प्श्चात् स्टे0मा0 को पता चलता है तो वह गार्ड को खतरा हाथ सिगनल द्वारा ध्यान आकर्षित करेगा तथा आगे के गेटमैन को खतरा हाथ सिगनल दिखाकर गाडी को खड़ी करने को बोलेगा।
हॉट बॉक्स डिटेक्टर
       ट्रेनों के पहिये में लगे एक्सेल धुरा के गरम होकर टूटने या जाम होने से ट्रेनों के डिरेलमेंट की घटनाओं पर अब अंकुश लग सकेगा। नए किस्म का उपकरण हॉट बॉक्स डिटेक्टर बता देगा कि एक्सेल गरम है। इसके बाद ट्रेन को आगे रोककर उसकी मरम्मत की जा सकेगी।
. पटरी पर लगा हॉट बॉक्स डिटेक्टर ट्रेन का एक्सेल गर्म होने की सूचना देगा 
. भारतीय रेल में उत्तर मध्य रेलवे के चुनार ;मुगलसराय-इलाहाबाद) में लगा पहला हॉट बॉक्स डिटेक्टरए अब कानपुर से इलाहाबाद और टूंडला के बीच लगेगा
इस उपकरण का उत्तर मध्य रेलवे ने इलाहाबाद.मुगलसरांय के बीच चुनार में ट्रायल भी किया है। अब कानपुर से इलाहाबाद के बीच में और कानपुर से टूंडला के बीच में हॉट बॉक्स डिटेक्टर लगाया जाएगा। आम तौर पर एक्सेल जाम होने से ही डिरेलमेंट जैसी घटनाएं होती हैं। एक्सेल घिसने और बैरिंग जाम होने से गरम होता है।
पटरी में लगाया जाएगा बॉक्स हॉट बॉक्स डिटेक्टर पटरी पर लगेगा। 

इसमें तापमान मापक यंत्र के अलावा केबल लगी होगी। यह पूरा सिस्टम इंफ्रारेड ;गर्मी से निकलने वाली किरणेंद्ध किरणों से चलेगा। इसकी ऑनलाइन मॉनीटरिंग होगी।
ट्रेन जब गुजरेगी और उसका एक्सेल गर्म हुआ तो उससे निकलने वाली इंफ्रारेड किरणें बॉक्स पर पड़ेंगी। इसके बाद कंप्यूटर पर इसकी जानकारी पहुंच जाएगी। इससे ट्रेन को सिग्नल देकर आगे रोका जाएगा और उसकी मरम्मत कराई जाएगी।


























































प्रमुख मुख्‍य परिचालन प्रबन्‍धक स्‍तर पुरस्‍कार वितरण समारोह 2019

दिनांक 06-07-2019  को प्रमुख मुख्‍य  परिचालन प्रबन्‍धक श्री अनिल कुमार सिंह द्वारा परिचालन  विभाग के उत्‍क़ष्‍ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अधिकारी क्‍लब के  सभागार में पुरस्‍क़त किया गया 
इस अवसर पर सी पी टी एम श्री एम के ि‍सिंह, सी एफ टी एम श्री बिजय कुमार के साथ तीनों मण्‍डलों के सीनियर डी ओ एम एवं डिप्‍टी सी ओ एम प्‍लानिंग डा0 हरीश, राजभाषा सम्‍पर्क अधिकारी सह डिप्‍टी सी ओ एम गुड़़स श्री सुमित कुमार एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे 
समारोह का संचालन सचिव प्रमुपरिप्र श्री एस के कन्‍नौजिया द्वारा किया गया