इस ई-पत्रिका में प्रकाशनार्थ अपने लेख कृपया sampadak.epatrika@gmail.com पर भेजें. यदि संभव हो तो लेख यूनिकोड फांट में ही भेजने का कष्ट करें.

सोमवार, 9 नवंबर 2020

आत्मविश्वास

                                                                         आत्मविश्वास


  हमारे जीवन में आत्मविश्वास का होना उतना ही आवश्यक है, जितना किसी पुष्प में सुगंध का होना। यदि किसी व्यक्ति के पास योग्यता, क्षमता और पर्याप्त संसाधन है, परंतु उसे खुद पर विश्वास नहीं, तो उस व्यक्ति से सफलता वास्तव में दूर है। इसके विपरीत तमाम अभाव के बावजूद यदि कोई व्यक्ति स्वयं उसको साबित करने के विश्वास यानी आत्मविश्वास से ओतप्रोत है तो उसकी सफलता सुनिश्चित है। असल में आत्मविश्वास वह ऊर्जा है, जो सफलता की राह में आने वाले प्रत्येक अवरोध को दूर करने का सामर्थ्य प्रदान करती है।


  इतिहास साक्षी है कि आत्मविश्वास के दम पर साधारण व्यक्तियों ने भी असाधारण उपलब्धियों को अपने नाम किया। यदि आत्मविश्वास ना होता तो एक मामूली सा बालक चंद्रगुप्त कभी एक महान साम्राज्य का सम्राट नहीं बनता। स्पष्ट है कि आत्मविश्वास और चरित्र के बल पर एक साधन रहित व्यक्ति भी महान सफलता प्राप्त कर सकता है। यह सिद्ध है कि स्वयं पर विश्वास होने पर हम बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सकते हैं। यदि आपको विश्वास हो कि आप यह काम कर सकते हैं तो आपका वह प्रयोजन अवश्य पूर्ण होता है। यह भी प्रमाणित होता है कि मनुष्य उसी कार्य को उचित प्रकार से कर सकता है, जिसकी सिद्धि में उसका सच्चा विश्वास हो।


यदि किसी व्यक्ति को अपने पर भरोसा है तो वह पहले ही आधी लड़ाई जीत चुका होता है। प्रसिद्ध अमेरिकी कवि और लेखक इमर्सन कहते हैं, 'दुनिया के सारे युद्धों में इतने लोग नहीं पराजित होते, जितने सिर्फ घबराहट से प्राप्त हो जाते हैं।' ऐसे में किसी भी व्यक्ति को चाहिए कि वह प्रथम सर्वप्रथम स्वयं पर विश्वास करें। उसके विपरीत उसके लिए कोई लक्ष्य निर्धारित करे। फिर निश्चय कर ले कि उसे प्राप्त किया जा सकता है तो उसमें सफलता शत-प्रतिशत निश्चित है। वास्तव में आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है, जिसे सफलता की चाह रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति  को अपने पास रखना चाहिए।


1 टिप्पणी: