इस ई-पत्रिका में प्रकाशनार्थ अपने लेख कृपया sampadak.epatrika@gmail.com पर भेजें. यदि संभव हो तो लेख यूनिकोड फांट में ही भेजने का कष्ट करें.

मंगलवार, 24 सितंबर 2019

एक भारत श्रेष्ठ भारत -भानु प्रकाश नारायण


    एक भारत श्रेष्ठ भारत  

    
                    भानु प्रकाश नारायण
मुख्य यातायात निरीक्षक



एक भारत श्रेष्ठ भारत,     
विश्व में अनमोल भारत,
है कहीं क्या देश ऐसा,
जैसा है यह देश भारत।
   देश पर जिसने लुटा दी,
   हो यहॉ अपनी जवानी,
   है यही श्रेष्ठ भारत,
   रच दी हो जिसने कहानी ।
है कॅुअर की आज भी,
सुनने में आती है कहानी,
और गोरो से लड़ी थी,
किस तरह झांसी की रानी।
   बोलियॉ,भाषा अनेको,
   एकता में एक हैं,
   एक भारत श्रेष्ठ भारत,
   विविधिता में एकता का प्रतीक है।
बह रही गंगा में धारा ,
है हिमालय भी हमारा,
और चन्दन वन की खुशबू,
दे रहा संदेश प्यारा।
   ए पड़ोसी! प्यार की,
   भाषा यहां क्यों छोड़ दी?
   एक भारत श्रेष्ठ भारत,
   से क्यों नाता तोड़ दी।
 बाद में पछता के होगा
क्या?बताओ आज तुम,
एक भारत श्रेष्ठ भारत-सा,
न बन पाओगे तुम।
         जन जन का प्यारा है,
          भारत देश हमारा है।
          सब देशों से न्यारा है,
           सब देशों से प्यारा है।
हिन्दुमुस्लिम,सिक्ख,इसाई
सबका प्यारा है भारत,
वसुधैव कुटुम्बकम् का
पाठ पढ़ाता है भारत।
     अनेकता में एकता का,
     विश्व में मिशाल है भारत,
          एक भारत श्रेष्ठ भारत,
     जन जन का दुलारा है भारत।  
   












कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें