इस ई-पत्रिका में प्रकाशनार्थ अपने लेख कृपया sampadak.epatrika@gmail.com पर भेजें. यदि संभव हो तो लेख यूनिकोड फांट में ही भेजने का कष्ट करें.

बुधवार, 22 सितंबर 2021

लेखकों और कवियों के उपनाम

 लेखकों और कवियों के उपनाम

बहुत से लेखकों और कवियों को हम उनके प्रचलित  उपनाम से जानते हैं तो उनमें से कुछ को उनके वास्तविक नाम के साथ-साथ प्रचलित उपनाम  से भी। हालांकि ऐसे कवियों एवं लेखकों की सूची काफी लंबी है, फिर भी - चलिये देखते हैं कि हम सबों को किन- किन कवियों और लेखकों के वास्तविक नाम और उपनाम मालूम हैं --

01. जयशंकर साहू - 'प्रसाद'

2. सूर्यकांत त्रिपाठी - 'निराला'

3. गुसाईं दत्त - सुमित्रानन्दन पन्त

4. धनपत राय – प्रेमचन्द

5. रामधारी सिंह - 'दिनकर’

6. मिर्ज़ा असदुल्लाह बेग ख़ान – मिर्ज़ा ग़ालिब

7. मुन्नन द्विवेदी - शांतिप्रिय द्विवेदी

8. हरिप्रसाद द्विवेदी - वियोगि हरि

9. वैद्यनाथ मिश्र – नागार्जुन

10. हरिवंश राय श्रीवास्तव - 'बच्चन'

11. रघुपति सहाय - फिराक गोरखपुरी

12. सम्पूर्ण सिंह कालरा – गुलज़ार

13. धर्मवीर सक्सेना - धर्मवीर भारती

14. पुष्पलता शर्मा – पुष्पा भारती

15. शिवमंगल सिंह - 'सुमन'

16. मदन मोहन गुगलानी - मोहन राकेश

17. कैलाश सक्सेना – कमलेश्वर

18. उपेन्द्रनाथ शर्मा - 'अश्क'

19. फणीश्वर नाथ - 'रेणु'

20. गोपालदास सक्सेना - 'नीरज'

21. श्रीराम वर्मा – अमरकान्त

22. रमेश चन्द्र - शैलेष मटियानी

23. सुदामा पाण्डेय - 'धूमिल'

24. बालस्वरूप भटनागर - 'राही'

25. गंगाप्रसाद उनियाल - 'विमल'

26. रामेश्वर शुक्ल - 'अंचल'

27. वासुदेव सिंह - त्रिलोचन शास्त्री

28. (सच्चिदानंद) हीरानन्द वात्स्यायन - 'अज्ञेय'

29. (तिरूमल्लै) नम्बाकम (वीर) राघव (आचार्य) - रांगेय

राघव

30. (पाण्डेय) बेचन शर्मा - 'उग्र'

31. (राय) देवीप्रसाद - 'पूर्ण'

32. (पण्डित) चन्द्रधर शर्मा - 'गुलेरी'

33. बालकृष्ण शर्मा - 'नवीन'

34. गजानन माधव - 'मुक्तिबोध'

35. गोपाल शरण सिंह - 'नेपाली'

36. जनार्दन प्रसाद झा - 'द्विज'

37. सत्यनारायण - 'कविरत्न'

38. भगवान वर्मा - लाला भगवानदीन

39. बालमुकुन्द गुप्त – शिवशम्भु

40. गया प्रसाद शुक्ल - 'सनेही'

41. अयोध्यासिंह उपाध्याय - 'हरिऔध'

42. नाथूराम शर्मा - 'शंकर'

43. बदरीनारायण चौधरी - 'प्रेमघन'

44. जगन्नाथ दास - 'रत्नाकर'

45. सदासुख लाल - 'नियाज'

46. सैयद गुलाम नबी – रसलीन

47. सैयद इब्राहिम – रसखान

48. मलिक मोहम्मद - 'जायसी'

49. विश्वम्भर नाथ शर्मा - 'कौशिक'

50. चण्डीप्रसाद - 'हृदयेश'

51. हरिकृष्ण शर्मा - 'प्रेमी'

52. गणेशबिहारी मिश्र, श्यामबिहारी मिश्र,

शुकदेवबिहारी मिश्र - 'मिश्रबन्धु'

53. गुलशेर अहमद खान - 'शानी'

54. रामरिख बंसल - ‘मनहर ’

55. काशीनाथ उपाध्याय - बेधडक बनारसी

56. कृष्णदेव प्रसाद गौड - बेढब बनारसी

57. प्रभुलाल गर्ग - काका हाथरसी

58. चन्द्रभूषण त्रिवेदी - रमई काका

59. राजेन्द्र बाला घोष - बंग महिला

60. महेन्द्र कुमारी - मन्नू भण्डारी

61. प्रेम कुमार कुन्द्रा – प्रेम जनमेजय

62. अनिल कुमार जैन – अनिल जनविजय

63. सरोजिनी मलिक - 'प्रीतम'

64. उषा सक्सेना - 'प्रियंवदा'

65. गौरा पन्त - 'शिवानी'

66. सुशील कुमार चड्ढा – हुल्लड़ मुरादाबादी

67. पंडित आनन्द मोहन जुत्शी - गुलज़ार देहल्वी

68. भारतेंदु हरिश्चंद्र -  गिरधर दास व रसा 

(संकलन)





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें