इस ई-पत्रिका में प्रकाशनार्थ अपने लेख कृपया sampadak.epatrika@gmail.com पर भेजें. यदि संभव हो तो लेख यूनिकोड फांट में ही भेजने का कष्ट करें.

बुधवार, 14 दिसंबर 2022

समय की महत्ता

 समय की महत्ता

समय एक अमूल्य धन है। समय की कीमत किसी भी संपदा से कहीं अधिक होती है। धन आज है, लेकिन कल नष्ट भी हो सकता है। बाद में वापस भी आ सकता है, किंतु जो समय व्यतीत हो गया, वह कभी वापस नहीं आता। समय जब बीत जाता है, तब हमें उसके महत्व का अहसास होता है। जब समय का दुरुपयोग किया जाता है, तब दुख और दरिद्रता के अलावां कुछ प्राप्त नहीं होता है। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग कर लेता है, वह . धनवान, बुद्धिमान और बलवान बन सकता है। जो व्यक्ति अपने जीवन को समय के अनुरूप अनुशासन में बांध देता है तथा समय का महत्व सीख जाता है, वह जीवन में सफलता अवश्य • प्राप्त करता है।

कहते हैं कि 'समय बड़ा बलवान' अर्थात समय के आगे किसी की नहीं चलती। समय जो चाहता है, वैसा करा लेता है। समय व्यक्ति को राजा से रंक तथा रंक से राजा बना सकता है। इसीलिए कभी किसी को अपनी सफलता पर घमंड नहीं करना चाहिए। हर व्यक्ति के जीवन में अच्छा और बुरा समय अवश्य आता है। इसलिए व्यक्ति को अच्छे समय में कभी इतराना नहीं चाहिए। इससे बुरे समय में लोग आपका उपहास उड़ा सकते हैं। वहीं, अपने बुरे समय में कभी विचलित नहीं होना चाहिए, क्योंकि बुरे वक्त की भी एक अच्छी बात यही है कि वह भी व्यतीत हो जाता है।

वास्तव में, समय ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार है। इस उपहार का हमें सदुपयोग करना चाहिए। हमें चाहिए कि जिन कार्यों की हम समय सीमा. निर्धारित कर सकते हैं, वह अवश्य करें, क्योंकि ऐसा करने से हम अपने कार्यों पर नियंत्रण रख सकते हैं। यदि आप समय को व्यर्थ करते हैं तो समय आपको बर्बाद कर देगा। समय पर किया गया कार्य सदैव सार्थक होता है। अतः जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम और समय की महत्ता को सदैव समझना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें