इस ई-पत्रिका में प्रकाशनार्थ अपने लेख कृपया sampadak.epatrika@gmail.com पर भेजें. यदि संभव हो तो लेख यूनिकोड फांट में ही भेजने का कष्ट करें.

मंगलवार, 27 जनवरी 2015

शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां 

- मनीष कुमार 

 1. शंटिग कार्य का नियंत्रण स्थावर सिगनलहैण्ड सिगनल एवं मौखिक निर्देशों द्वारा होता है।

2. ड्राइवर केवल सिगनलों पर निर्भर न रहकर पूरी तरह चौकस एवं सतर्क रहना चाहिए।

3. शंटिग के दौरान गति 15किमी/घंटा से अधिक नहीं होना चाहिए।

4.जिस लाइन पर शंटिग करना हो या शंटिग के दौरान जाना हो उसके आगमन रोक सिगनल आन स्थिति में होने चाहिए।

5. केवल लाल या हरी बत्ती तथा लाल या हरी झण्डी ही प्रयोग में लाना चाहिए। चालक को अपने इंजन को  नहीं चलाना चाहिए यदि उसे सफेद बत्ती दिखाया जाए।

6. शंटिग के दौरान सिगनल को गाड़ी या इंजन के पास से दिखाया जाना चाहिए न कि सिगनल पेटियों या केबिन से।

7. जब यात्री गाड़ी के यानों को लगाने या काटने के लिए शंटिग करना हो तो शंटिग इंजन को गाड़ी से कम से कम 20 मीटर पहले खड़ा करने के बाद जोड़ना चाहिए। इस तरह गाड़ी के इंजन को भी 20 मीटर पहले खड़ा करने के बाद जोड़ना चाहिए।

8. डिब्बे को चलते समय जोड़ने या काटने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

9. यदि शंटिग के रास्ते में कोई समपार फाटक आये तो उसे बन्द करना सुनिश्चित करना चाहिए।

10. जिस लाइन पर गाड़ी का शंटिग किया जा रहा हो उसके सभी पाइंट्स सही लगे हुए एवं फेसिंग पाइंट्स लाक होने चाहिए।

11. यदि रास्ते में कोई समपार शंटिग सिगनल या स्र्टाटर पड़ता हो तो उसे ऑफ किया जाना चाहिए।

12. शंटिग के पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उस गाड़ी पर इलेक्ट्रक या कैरेज विभाग की लाल झण्डी या बत्ती तो नहीं लगी है।

13. शंटिग का कार्य गाड़ी के दोनो छोर से नहीं किया जाना चाहिए।

14. शंटिग के दौरान गाड़ी के बफर, हैण्ड ब्रेक तथा कपलिंग पर नहीं चढ़ना चाहिए।

15. जब आनेवाली गाड़ी का सिगनल ऑफ किया गया हो तो उस पाइंट्स कि तरफ शंटिग के दौरान नहीं जाना चाहिए जिसपर से गाड़ी को गुजरना हो।

16. शंटिग के दौरान गाड़ी के नीचे से नहीं गुजरना चाहिए।                                                                   

यातायात निरीक्षक/नियोजन                                
पूर्वोत्तर रेलवे/गोरखपुर                                                                                                                   

1 टिप्पणी:

  1. Shunting के दौरान Pointsman के कर्तव्य,
    का उल्लेख करें।
    मसलन, कि Ponitsman को engine पर चढ़ना चाहिए अथवा नहीं?
    मेमो देने के बाद लोको पायलट shunt signal melne पर स्वयं बढ़ जाएगा अथवा pointsman को भी साथ में pointsman को भी जाना आवश्यक है?

    जवाब देंहटाएं